कलवारी में गैर-इरादतन हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया

कलवारी में गैर-इरादतन हत्या का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में दबोचा गया

 

बस्ती, 20 जून 2026। थाना कलवारी पुलिस व स्वाट टीम बस्ती ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैर-इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत आज शुक्रवार को थाना कलवारी पुलिस व स्वाट टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। थाना कलवारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-134/2026 धारा-105 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राजू उर्फ अंतिम पुत्र स्व0 रामजीत निवासी कलवारी मुस्तहकम को अक्सड़ा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजू उर्फ अंतिम पर गैर-इरादतन हत्या यानी धारा-105 बीएनएस का मुकदमा दर्ज था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आज मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम ने घेराबंदी कर अक्सड़ा से आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

इस सफल कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार व प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 शेषनाथ यादव के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में हे0का0 साहब प्रसाद, हे0का0 रविन्द्र सिंह, का0 आनंद यादव, का0 विनीत यादव, का0 देवेन्द्र निषाद, रि0का0 मनोज कुमार, रि0का0 पुष्पक कुमार अवस्थी थाना कलवारी तथा हे0का0 पवन कुमार तिवारी, हे0का0 मृत्युंजय कुशवाहा, हे0का0 रमेश यादव, का0 अभिलाष प्रताप सिंह, का0 शुभेंद्र तिवारी, का0 किशन सिंह स्वाट टीम शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।