बस्ती:चित्रांश क्लब की महिला विंग जिला संयोजक मनोनीत हुई प्रतिमा सिंह

बस्ती। सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब के महिला विंग कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रीति सिंह व गरिमा श्रीवास्तव ने संयोजिका के लिए प्रतिमा सिंह का नाम प्रस्तावित किया। जिसे सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए प्रतिमा सिंह को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। प्रतिमा सिंह के जिला संयोजक बनने पर क्लब के संस्थापक अश्विनी श्रीवास्तव,जिला अध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री पंकज गोस्वामी, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, विनय प्रताप, रिंकू, संजय श्रीवास्तव एवं प्रतिमा त्रिपाठी , अनुराधा सिंह, शशी सिंह,कुमकुम पांडेय, वंदना पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव, कुमकुम सिंह आदि सभी ने बधाई दिया है।