प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी को दी श्रद्धांजलि,ट्वीट में लिखा-“उनके विजन को साकार करने का प्रयास”

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनको नमन किया। पीएम मोदी ने एक ट्वीट शेयर करते हुए कि लिखा कि औपनिवेशिक शासन के खिलाफ उनके उग्र प्रतिरोध के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

मोदी सरकार ने 2021 में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ का नाम दिया है। आज सुबह साढ़े 10 बजे पीएम मोदी संसद भवन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

RSS प्रमुख ने सुभाष चंद्र को किया याद, कहा- ‘दुनिया की नजर भारत पर, नेताजी के अधूरे सपने को करना होगा पूरा

नेताजी को याद करते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, “आज पराक्रम दिवस पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत के इतिहास में उनके अद्वितीय योगदान को याद करता हूं। उन्हें औपनिवेशिक शासन के प्रति उनके उग्र प्रतिरोध के लिए याद किया जाएगा। हम भारत के लिए उनके विजन को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।”

अंडमान-निकोबार के द्वीप समूहों का नाम रखेंगे

पराक्रम दिवस के मौके पर पीएम मोदी आज अंडमान-निकोबार के कुल 21 द्वीप समूहों का नाम रखने वाले हैं। दरअसल, पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे अंडमान-निकोबार के 21 द्वीप समूहों का नाम परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखेंगे। इसी के साथ पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 परमवीर पुरस्कार विजेताओं पर द्वीपों के रखे नाम, वीर सावरकर को भी किया या

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी किया ट्वीट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पराक्रम दिवस पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सभी देशवासी भारत माता के एक महान सपूत, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। नेताजी असाधारण साहस और देशभक्ति के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में लाखों लोग भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। सभी भारतवासी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।”

शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती आज, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- उनकी यादों को हमेशा संजो कर रखूंगा

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया, “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिन्द फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है। आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *