होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में करे विशेष उपाय

होली किस मुहूर्त में मनाएं

 होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में करे विशेष उपाय -:

होलिका दहन -:
होलिका दहन तीन नियमों का पालन करते हुए किया जाता है।
१. फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि हो।
२. रात का समय हो
3. भद्रा बीत चुकी हो। तद्नुसार १३ मार्च गुरुवार को रात्रि १०।३७ बजे भद्रा बीतने के बाद होलिका दहन किया जायेगा। स्थानीय समय के अन्तर □ को देखते हुए रात्रि १०।३७ बजे के बाद होलिका दहन का मुहूर्त निर्धारित किया जाता है।

होली कब मनाएं -:
काशी में रंग की होली-काशी की अपनी परम्परा के अनुसार रंग की होली काशी में तथा काशी की परम्परा को मनाने वाले अन्य स्थानों पर १४ मार्च को होली मनाई जाएगी।

. होली रंगोत्सव धुरेड्डी सर्वत्र-शास्त्र के नियम के अनुसार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि में ही रंग की होली का पर्व मनाया जाता है। अतः काशी क्षेत्र से अन्यत्र सर्वत्र १५ मार्च शनिवार को होली का पर्व मनाया जायेगा।

होलिका दहन पर करे विशेष उपाय -:
होलिका दहन के टोटके -: होली के त्योहार से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। मान्यता है कि होलिका दहन के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से घर में सुख-संपत्ति आती है और कष्टों से छुटकारा मिलता है। होलिका दहन के उपायों में परिवार के साथ होलिका की परिक्रमा, चना, मटर, गेहूं और अलसी को होलिका की आग में डालने, गोमती चक्र अर्पित करने और सरसों के दानों के टोटके शामिल हैं। ये उपाय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं।*

*होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसमें होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा तिथि को किया जाता है और रंगोत्सव चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है और यहां से चैत्र मास का आरंभ होता है। वहीं होलिका दहन का अपना महत्व है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बुराइयों को होलिका की आग में जलाते हैं और अच्छाई के मार्ग पर चलने की सीख लेते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से होलिका दहन की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-संपत्ति का आगमन होता है। होलिका दहन के दौरान होलिका की परिक्रमा करने का भी काफी महत्व है, क्योंकि यह भी महानिशा की रात मानी जाती है। इस त्योहार के जरिए हम अग्नि देवता के प्रति भी अपनी कृतज्ञता जताते हैं। बताया जाता है कि होलिका दहन के दिन कुछ ज्योतिषीय उपाय करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं होलिका दहन पर किए जाने वाले प्रमुख उपायों के बारे में।

होलिका दहन पर धन लाभ का उपाय – 
कोशिश करें कि होलिका दहन के दौरान परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहें। माना जाता है कि होलिका दहन की परिक्रमा पूरे परिवार को एक साथ करनी चाहिए। इससे परिवार में मेलजोल बढ़ता है। अगर आपके घर में आर्थिक समस्याएं चल रही हैं तो परिक्रमा करते समय होलिका की आग में चना, मटर, गेहूं और अलसी जरूर डालें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी और घर में धन-संपत्ति का वास होगा। इसे धन लाभ का अचूक उपाय माना गया है।

होलिका दहन पर कारोबार में तरक्की पाने का उपाय – 
अगर आपके व्यापार, कारोबार या नौकरी में परेशानियां आ रही हैं तो आप होलिका दहन पर माता लक्ष्मी के प्रिय गोमती चक्र का विशेष उपाय कर सकते हैं। माना जाता है कि होलिका दहन की रात्रि में 21 गोमती चक्र शिवलिंग को अर्पित करने से कारोबार में तरक्की होती है। इसके अगले दिन गोमती चक्र को किसी लाल कपड़े में लपेटकर अपनी अलमारी या तिजोरी में रख दें, इससे आपकी बरकत बनी रहती है।

होलिका दहन पर शत्रु बाधा से बचने का उपाय – 
अक्सर कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि उनके बनते-बनते काम बिगड़ जाते हैं। आखिरी समय में कोई उनके काम में अड़ंगा लगा देता है। समझा जाता है कि ऐसे लोगों पर शत्रु बाधा का प्रभाव होता है। ऐसे में होलिका दहन पर गोमती चक्र के उपाय से शत्रु बाधा से बचा जा सकता है। होलिका दहन के दौरान पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ भगवान से प्रार्थना करते हुए 7 गोमती चक्र होलिका की आग में अर्पित कर दें। इससे आपको शत्रु बाधा से छुटकारा मिल सकेगा।

होलिका दहन पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय – 
वैसे तो माता लक्ष्मी श्रद्धापूर्वक पूजन मात्र से अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाती हैं, लेकिन मां का वास आपके घर में लंबे समय तक रहे इसके लिए सरसों के दानों का खास उपाय किया जा सकता है। होलिका दहन के दौरान माता लक्ष्मी को याद करते हुए सरसों के कुछ दाने होलिका की आग में चढ़ा दें। इससे माता लक्ष्मी आप पर मेहरबान हो सकती हैं और आपके घर में विशेष कृपा बरसाती हैं।

होलिका दहन की राख से आय बढ़ाने का उपाय – 
अगर आपकी आमदनी ठीक ठाक है, लेकिन खर्चों के मुकाबले यह कम रह जाती है तो आप होलिका दहन की राख का उपाय कर सकते हैं। आप होलिका दहन की राख को छेद वाले 7 तांबे के सिक्कों के साथ लाल कपड़े में बांध लें। इसके बाद इसे अपनी तिजोरी में रख दें। इसके अलावा आप छोटी पोटली को अपने पर्स में भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपकी आय में पर्याप्त बढ़ोतरी होगी। होलिका दहन की राख को काफी पवित्र माना जाता है इसलिए इससे अन्य उपाय भी किए जाते हैं। मसलन होलिका दहन की राख को पूरी शरीर में मलने से शारीरिक रोगों और कष्टों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *