चिकित्सक पर गुमराह कर ऑपरेशन कर जिंदगी से खिलवाड़ करने का लगाया गया था आरोप

चिकित्सक पर गुमराह कर ऑपरेशन कर जिंदगी से खिलवाड़ करने का लगाया गया था आरोप

– डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर पीड़ित राजदीप पांडेय ने चिकित्सक पर कार्रवाई कर मांगा न्याय
बस्ती। शहर के कटरा स्थित बरकत अली हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में बाएं हाथ के ऑपरेशन के बाद मूवमेंट बंद होने के मामले में हुई शिकायत की जांच पूरी हो गई है। जांच में गठित टीम ने सीएमओ को जो आख्या सौंपी है, उसमें चिकित्सक से संपर्क स्थापित कर फिर से सर्जरी के लिए निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट के बाद सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने चिकित्सक को नोटिस जारी किया है और पीड़ित से संपर्क करने के लिए कहा है।
सिद्धार्थनगर जिले के बांसी क्षेत्र के जीवा निवासी राजदीप पांडेय ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कहा था कि दुर्घटना में उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया था। इलाज कराने के लिए बस्ती के कटरा स्थित बरकत अली हॉस्पिटल पर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि आर्यों सर्जन ने लापरवाही पूर्वक ऑपरेशन कर दिया, जिससे उसके हाथ में कोई मूवमेंट नहीं हो रहा है। हाथ भी तिरछा हो गया है। कहा कि वह आर्थिक रूप से बहुत ही कमजोर है। उसकी मां हृदय रोगी है। मुख्यमंत्री राहत कोष से उसकी मां का इलाज हुआ है। यह अपने मां बाप की इकलौती संतान है। उसके बाएं हाथ में मूवमेंट नहीं होने से उसे काफी दिक्कत हो रही है। बताया कि जांच रिपोर्ट में चिकित्सक डॉ. मोहिबुल्लाह सिद्दीकी ने बचाव में जो सफाई दी है वह गलत है। ऑपरेशन से पहले किसी को कुछ नहीं बताया गया था। यदि यह बताते कि हाथ का मूवमेंट काम करना बंद हो जाएगा तो वहां उपचार ही क्यों कराते। उन्होंने परिवार को गुमराह करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जांच टीम के डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने जांच रिपोर्ट के बाद संबंधित डॉक्टर को नोटिस देकर कहा है कि सिद्धार्थनगर के बांसी निवासी राजदीप से संपर्क स्थापित कर अस्पताल में हुई बाएं हाथ में सर्जरी के दौरान हुई जटिलता का जल्द निदान कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *