मुईली में महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की मनाई गई जयंती

मुईली में महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य की मनाई गई जयंती

शत्रुघ्न निषाद एडवोकेट के नेतृत्व में मनाई गई महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य की जयंती

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल

कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे निषाद समाज की महिलाएं एवं पुरुष

बस्ती हरैया :- विधानसभा कप्तानगंज 308 के अन्तर्गत विकासखंड हरैया के ग्राम पंचायत मुईली में महर्षि कश्यप एवं भगवान निषाद राज गुह्य की जयंती धूमधाम से बनाई गई । कार्यक्रम का आयोजन शत्रुघ्न निषाद एडवोकेड के नेतृत्व में हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल थे । विधायक कविंद्र चौधरी ने महर्षि कश्यप एवं भगवान निषाद राज गुह्य के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया । विधायक कविंद्र चौधरी अतुल ने कहा कि महर्षि कश्यप एवं भगवान निषाद राज गुह्य के आदर्शों पर निषाद समाज को चलना चाहिए । अभी भी निषाद समाज बहुत पिछड़ा हुआ है हम सबको मिलकर पिछड़े हुए निषाद समाज को जागरूक करना चाहिए जिससे निषाद समाज का कल्याण हो सके । शिक्षा के आभाव में निषाद समाज दूसरे समाज के पीछे चल रहा है । निषाद समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए जब निषाद समाज एकजुट नहीं होगा तब तक निषाद समाज आगे नहीं बढ़ सकता है । निषाद समाज के वरिष्ठ नेता आर डी निषाद ने सभी निषाद महिलाओं व पुरुषों से अपील किया है जो पार्टी निषाद समाज का सहयोग करें उसी पार्टी को मजबूती के साथ वोट देकर जिताना चाहिए । जब तक निषाद समाज आपस में भाईचारा बनाकर नही रहेगा तब तक दूसरे समाज के लिए निषाद समाज का उपयोग करते रहेंगे । कार्यक्रम के व्यवस्थापक शत्रुघ्न निषाद ने कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल के द्वारा निषाद समाज के लिए किये गये विकास कार्यों को क्रमबद्ध तरीके से बताया एवं ग्राम पंचायत मुईली में गरीब व जरूरतमंद लोगों को विधायक निधि से चिकित्सा हेतु किये गये सहयोग को बताया । शत्रुघ्न निषाद एडवोकेड ने अपना दुःख बयां करते हुए कहा कि पहले हम भाजपा पार्टी के पदाधिकारी थे और हमने भाजपा पार्टी में बड़ी ही ईमानदारी व जिम्मेदारी से कार्य किया था लेकिन समय आने पर भाजपा पार्टी ने हमारा साथ नहीं दिया और न ही भाजपा पार्टी ने सम्मान दिया जब से हमने भाजपा पार्टी को छोड़कर सपा पार्टी ज्वाइनिंग किया है तब से समाजवादी पार्टी में पूरा सहयोग और हर स्तर से सहयोग मिल रहा है । निषाद समाज से अपील किया कि एकजुट समाजवादी पार्टी का समर्थन करे तभी निषाद समाज आगे बढ़ेगा । जयंती समारोह में कप्तानगंज विधायक कविन्द्र चौधरी , कप्तानगंज चैयरमैन चन्द्र प्रकाश चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव , आर डी निषाद , शतुघ्न निषाद , ग्राम प्रधान शिव लाल निषाद, लालमणि निषाद, ग्राम प्रधान राम धीरज, हृदय राम यादव , अनिल निषाद समेत अन्य सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे ।

रिर्पोटर /इन्द्र भूषण चौबे                           

निष्पक्ष मीडिया