हवन-पूजन, भंडारा, सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा

हवन-पूजन, भंडारा, सम्मान समारोह के साथ सम्पन्न हुई श्रीमद् भागवत कथा
बस्ती:- बस्ती कांवरिया संघ चैैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन, पूजन, भंडारे और सम्मान समारोह के साथ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय संत ब्रह्मचारी श्री शिवबली चौबे जी महाराज (लड्डू गोपाल वाले) वृंदावन के सानिध्य में आयोजित इस कथा में हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कथा के अंतिम दिन भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
सातवें दिन की कथा सुनाते हुए शिवबली चौबे ने कहा कि सुदामा जी भगवान कृष्ण के बालपन के मित्र थे, जिन्होंने अपनी गरीबी और कृष्ण की राजसी जीवनशैली के बीच भी अपनी मित्रता को बनाए रखा। उनका चरित्र हमें मित्रता, भक्ति, और सरलता के मूल्यों को सिखाता है।
शिशुपाल बड़ा होकर एक शक्तिशाली राजा बना, लेकिन उसका स्वभाव नहीं बदला। वह भगवान कृष्ण का दुश्मन बन गया और युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में कृष्ण का अपमान करने लगा। कृष्ण ने शिशुपाल की सौ गलतियों को माफ किया, लेकिन जब उसने फिर से अपमान किया, तो कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उसका वध कर दिया। कथा के समापन पर संयोजक संजय द्विवेदी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विवेक गिरोत्रा,सुजाता गिरोत्रा, नीतू अरोरा,संजय द्विवेदी, गौरव साहू, सुनील कुमार गुप्ता, अदालत प्रसाद,अंकुर वर्मा, राजन गुप्ता, प्रभुप्रीत सिंह, गौरव भारत, अनूप अरोरा, डा. अश्विनी गुप्ता, जुगुल किशोर जायसवाल,भागवत बरनवाल, बैजनाथ अग्रहरी, सौरभ त्रिपाठी, रोहन साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
51 हस्तियाँ सम्मानित’
सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए थानध्यक्ष जयदीप दूबे, महिला थानध्यक्ष डा. शालिनी सिंह, अखिलेश सिंह, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, अतुल अरोरा, संतोष कुमार सिंह, दिनेश जायसवाल, राम कृष्ण गुप्ता, संतराम विश्वकर्मा, धु्रव कुमार गुप्ता, पंकज नंदा, राघवेंद्र मिश्रा ‘पट्टू’ हिमांशु सोनी, राम कृष्ण सोनी, सुमित मोदनवाल, रोहन सोनी, युग अग्रवाल, विजय कुमार गुप्ता, हरिमोहन सर्राफ, कमल जायसवाल, भावेश कुमार पांडेय, सुमित गुप्ता, खुशी मल्होत्रा, कंचनबाला कसौधन, लक्ष्मी अरोरा, प्रमोद कुमार गुप्त, देवेंद्र विश्वकर्मा सहित 5़1 हस्तियों को पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल व पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, अंकुर वर्मा, संयोजक विवेक गिरोत्रा, गौरव साहू, संजय द्विवेदी, सुनील कुमार गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया।
#Nanfollower #निष्पक्षमीडिया #बस्ती #up









