नगर पुलिस SOG सर्विलांस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर सूरज गिरफ्तार

नगर पुलिस SOG सर्विलांस की बड़ी कार्रवाई: शातिर चोर सूरज गिरफ्तार
मंगल बाजार का सोनार भी दबोचा, ₹3.67 लाख का गला हुआ सोना बरामद
बस्ती / पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना नगर पुलिस, एसओजी टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले सोनार को गिरफ्तार कर करीब ₹3.67 लाख कीमत का 25 ग्राम गला हुआ सोना समेत भारी मात्रा में जेवरात और नकदी बरामद की गई है।
फुटहिया से पकड़ा गया शातिर चोर
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत आज 29 जून को फुटहिया क्षेत्र से अभियुक्त सूरज कुमार सोनी पुत्र घनश्याम सोनी निवासी ग्राम अलीपुर बाजार थाना खोड़ारे जनपद गोंडा उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। सूरज शातिर चोर है और बस्ती, गोंडा, बलरामपुर समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। सूरज से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगल बाजार थाना पुरानी बस्ती निवासी रामेश्वर वर्मा उर्फ राहुल पुत्र मोतीचन्द्र वर्मा स्थाई पता ग्राम मुण्डेरा बाबू थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को उसके घर से दबोच लिया। राहुल पेशे से सोनार है और चोरी का माल खरीदकर उसे गलाकर बेच देता था। राहुल के पास से 25 ग्राम गला हुआ सोना कीमत करीब ₹3,67,000, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी बिछुआ, एक चांदी की अंगूठी, पांच सोने की नाक कील और ₹30,500 नकद बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UP51AF9260 सुपर स्पेलेंडर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। *4 बड़ी चोरी का हुआ अनावरण*
बरामदगी और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 4 बड़ी चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण किया है:
1. मु0अ0स0 52/26 धारा 331(4)/305(A)/317(2)/317(4)/317(5) BNS थाना नगर
2. मु0अ0स0 109/26 धारा 331(4)/305(A)/317(2)/317(4)/317(5) BNS थाना नगर
3. मु0अ0स0 72/26 धारा 305(A)/317(2)/317(4)/317(5) BNS थाना पैकोलिया 4. मु0अ0स0 107/26 धारा 305(A)/317(2) BNS थाना हरैया *कब-कहां की चोरी, क्या कबूला*
पूछताछ में सूरज ने बताया कि 04.03.2026 को ग्राम प्रसादपुर थाना नगर में चोरी की थी। 25.04.2026 को ग्राम मरवट काली माता मंदिर थाना हरैया से चांदी का मुकुट चुराया। 30.04.2026 को अपने साथी कृष्ण चन्द सोनी के साथ ग्राम दयालपुर में सोने-चांदी के जेवर और नकदी चुराई। 21.05.2026 को लक्ष्मी बाई नगर बभनान थाना पैकोलिया से नकदी व सोने के आभूषण चोरी कर मंगल बाजार के सोनार राहुल को बेच दिए। सूरज ने बताया कि साथी कृष्ण चन्द 17.06.2026 से जेल में बंद है। उसी की जमानत कराने के लिए वह आज बचा हुआ माल बेचने जा रहा था। *आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास*
पुलिस के मुताबिक सूरज, राहुल और जेल में बंद कृष्ण चन्द तीनों का लंबा आपराधिक इतिहास है। कृष्ण चन्द पर कोतवाली बस्ती में 380/411/454 IPC समेत गैंगस्टर एक्ट और BNS की दर्जनों धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और राहुल पर भी बस्ती के नगर, पैकोलिया और हरैया थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में SOG प्रभारी विकास यादव, उ0नि0 मो0 मुस्तफा खां, उ0नि0 चन्द्रभान निषाद और सर्विलांस सेल की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।









