कांग्रेस नेताओं ने किया सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत

कांग्रेस नेताओं ने किया सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत
बस्ती। शुक्रवार को एक निजी कार्यक्रम मंें कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के ऐठीडीह जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद प्रमोद तिवारी का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने कप्तानगंज में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ नोमान अहमद, नीलम चतुर्वेदी आदि ने प्रमोद तिवारी को कांग्रेस के सांगठनिक विस्तार एवं अन्य स्थितियों की जानकारी दी। प्रमोद तिवारी ने कांग्रेस नेताओं का आवाहन किया कि वे संगठन की मजबूती के लिये जुट जाय जिससे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों में पार्टी निर्णायक स्थिति बना सके।
सांसद प्रमोद तिवारी का स्वागत करने वालों में गंगा प्रसाद मिश्र, पंकज उपाध्याय, सुल्तान अहमद, रामधीरज चौधरी, डा. आलोक रंजन, राजेन्द्र चतुवेदी, प्रशान्त पाण्डेय, लक्ष्मी यादव के साथ ही कांग्रेस के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।