कोषाध्यक्ष बनाए जाने पदाधिकारियों ने किया स्वागत

राधेश्याम कमलापुरी को बस्ती भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पदाधिकारियों ने किया स्वागत

रिर्पोटर:-इन्द्र भूषण चौबे

बस्ती/ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा द्वारा गुरुवार रात्रि को भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिला पदाधिकारियों एवं जिलाकार्य समिति सदस्यों का घोषणा किया जिसमें वैश्व समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम कमलापुरी को जनपद बस्ती जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर शुक्रवार को भाजपा मंडल गौर के बभनान बाजार में जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा मिठाई खिलाकर माला व अंग वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी, मंडल अध्यक्ष परसा मंडल मनोज पाठक, दुर्गा प्रसाद दूबे, राजेश कसौधन ‘गुरुजी’, नामित सभासद रविन्द्र कसौधन, सभासद मंशाराम, राम प्रगट सिंह, डा. अरविन्द कमलापुरी, प्रेम मोदनवाल, दीपक जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।