महिला आयोग अध्यक्ष डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने बस्ती में की जनसुनवाई, उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

महिला आयोग अध्यक्ष डॉ0 बबिता सिंह चौहान ने बस्ती में की जनसुनवाई, उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

   रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की *अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉ0 बबिता सिंह चौहान* ने आज जनपद बस्ती में महिला उत्पीड़न के मामलों की जनसुनवाई की। सर्किट हाउस में उन्होंने बड़ी संवेदनशीलता से पीड़ित महिलाओं की बात सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मधू सिंह, प्रेमा देवी, रूपाली आर्या, अंचला गुप्ता तथा शिवनारायण गुप्ता की पुत्री से संबंधित प्रकरणों पर गंभीरतापूर्वक वार्ता हुई। *डॉ0 बबिता सिंह चौहान* ने सीएमओ, महिला सीओ स्वर्णिमा सिंह तथा महिला थानाध्यक्ष डॉ0 शालिनी सिंह को निर्देशित किया कि प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “किसी भी दशा में लापरवाही क्षम्य नहीं है। दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई हो।”

डॉ0 बबिता सिंह चौहान* ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में महिला सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा एवं उत्तम स्वास्थ्य को लेकर सरकार पूरी सतर्कता से काम कर रही है। महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के चलते महिला उत्पीड़न के मामलों में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित महिला को न्याय मिले यह सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है।

कन्या जन्मोत्सव और महिला कल्याण योजनाओं का वितरण

जनसुनवाई से पूर्व *डॉ0 बबिता सिंह चौहान* रानी वीरांगना तलाश कुंवरि महिला चिकित्सालय पहुंचीं। वहां उन्होंने कन्या जन्मोत्सव किट, अन्न प्राशन, गोद भराई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों को किट, लैपटाप, पोषण पोटली व प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।

उन्होंने महिला चिकित्सालय के सीएमएस से चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेन्टर का भी निरीक्षण किया। रसोई गृह, काउन्सलर डेस्क तथा प्रबंधकीय व्यवस्था का जायजा लेकर केंद्र में रह रही महिलाओं से बातचीत की। *डॉ0 बबिता सिंह चौहान* ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं के लिए सहारा है, यहां की सुविधाओं में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

लाभार्थियों की सूची

जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि कन्या जन्मोत्सव किट के लाभार्थियों में ज्योति, शीला देवी, प्रियंका, साहिबा खातून, सुमन, सपना, वन्दना, ममता, खुशबुन्निशा, पूनम तथा सपना शामिल हैं। कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों में अकरा फातिमा, नित्या, आरोही, नव्या, सान्वी को प्रमाण पत्र दिया गया। निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों में पुष्पा देवी, बबिता, जनक नन्दिनी, गंगोत्री तथा शिवकुमारी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत जान्हवी पाण्डेय, मो0 सैद, आभा पाल, रितिक सिंह को 4000 रुपये की धनराशि का भुगतान किया गया है।

इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, महिला लाभार्थी एवं विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे!