थाना कप्तानगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता

थाना कप्तानगंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
दिनांक 23/04/26 को कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फांसी पर लटके युवक के सम्बन्ध में
आत्महत्या के लिए उकसाने व दुष्प्रेरण के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता की गिरफ्तारी की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देश व *क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव* के कुशल नेतृत्व मे व उनकी टीम द्वारा मु0अ0सं0 -107/26 संबंधित अभियुक्ता कमला निषाद पत्नी श्री राम साकिन संसारीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 28 वर्ष को संसारीपुर मोड पर दिनांक 29.04.26 को समय 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया है अभियुक्ता की गिरफ्तारी की सूचना उसके पति श्री राम के जेरिये उचित माध्यम दी गई। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बस्ती रवाना किया गया । दिनांक 25/04/26 को सूचना प्राप्त हुई थी कि फरेंदा सेंगर बाग में एक व्यक्ति आम के पेड़ से फांसी लगाकर लटका हुआ है। मौके पर पहुंच कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया। दिनांक 27/04/26 को मृतक के परिजन द्वारा तहरीर देकर मृतक के बुआ के बहु पर हत्या का आरोप लगाकर नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया गया। मृतक व अभियुक्ता के बीच सम्बन्ध था और लोगों को इस सम्बन्ध में जानकारी हो गई, परिवार द्वारा समझाया बुझाया गया। मृतक अभियुक्ता कमला के साथ रहना चाहता था जो सामाजिक दृष्टि सेंथिल नहीं था। अभी तक की जांच से मृतक का स्वयं से आत्महत्या करना पाया गया। और अभियुक्ता कमला द्वारा दुष्प्रेरित, हत्या के लिए उकसाया गया। शेष विवेचना प्रचलित है। अन्य के सम्बन्ध में गहनता से जांच कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्ता
1. कमला निषाद पत्नी श्री राम साकिन संसारीपुर थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 28
गिरफ्तार करने वाली टीम
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती HC गणेश सिंह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती का0 अभिमन्यु शर्मा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती म0का0 मनोरमा सरोज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
रिर्पोटर :- इन्द्र भूषण चौबे
निष्पक्ष मीडिया









