राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम

राजन इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे, बच्चों ने मां के प्रति जताया प्रेम
बस्ती। शहर के राजन इंटरनेशनल एकेडमी में रविवार को मदर्स डे का आयोजन बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल में किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में मां के महत्व, त्याग और ममता को याद करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वांचल के मालवीय स्वर्गीय पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा मां को समर्पित गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मासूम अभिव्यक्तियों से मां के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशक शिखा चतुर्वेदी ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोपरि होता है। मां ही बच्चे की पहली शिक्षिका होती है, जो उसे जीवन के संस्कार, अनुशासन और प्रेम का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों के लिए हर कठिनाई को मुस्कुराते हुए सहन करती है और अपने परिवार की खुशियों के लिए हमेशा समर्पित रहती है। उन्होंने कहा कि हम मां के लिए कितना भी कर लें, लेकिन उनके त्याग और प्रेम के ऋण से कभी उऋण नहीं हो सकते।
विद्यालय के कार्यकारी निदेशक संजीव पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि मां की ममता अनमोल होती है। मां का प्रेम निस्वार्थ और असीम होता है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने माता-पिता का सम्मान करें और उनकी भावनाओं को समझें। उन्होंने कहा कि मां का आशीर्वाद ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सानू एंटोनी ने कहा कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है। एक मां ही ऐसी होती है जो बिना कुछ कहे अपने बच्चों की हर जरूरत और हर परेशानी को समझ जाती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमेशा अपनी मां के प्रति आदर और कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। प्लेवे से लेकर अन्य कक्षाओं तक के बच्चों को केक एवं चॉकलेट वितरित किए गए। बच्चों ने मदर्स डे के अवसर पर अपनी माताओं के लिए विशेष कार्ड और संदेश भी तैयार किए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। मदर्स डे का यह आयोजन भावनात्मक, प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र यदुवंशी जीत ने किया, कार्यक्रम में सुमन दूबे, रेखा श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, श्वेता त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, निशु उपाध्याय, अन्नू, सुष्मिता पाण्डेय, आकृति पाण्डेय, दीपांजलि, रीना पाण्डेय, नैन्सी वर्मा, आकृति साहू, आकृति पाण्डेय,तहजीब फातिमा, अर्चना द्विवेदी, रूपा जायसवाल, सुषमा गुप्ता, फातिमा सिद्दीकी, रजनी श्रीवास्तव, फरहत फातिमा, शहनाज यूनुस, नलिनी गुप्ता, ज्योति पाण्डेय, माया सिंह, मनीषा गुप्ता, श्रद्धा पाण्डेय, कोमल गुप्ता, आशीष कसौधन, प्रेरणा सिंह, प्रभात त्रिपाठी, साक्षी मिश्रा, दीपाली वर्मा, माया शुक्ला, सिमरन गुप्ता, अभिरामी, वेदिका गुप्ता, शिक्षा बरनवाल, रिया दुबे, खदीजा परवीन, अमित मिश्रा, राम स्वरूप यादव, सौरभ पाण्डेय, अनूप पाण्डेय, रचित गुप्ता, मनजीत सिंह, संजय तिवारी, मोहम्मद सारिक, कुशाग्र मिश्रा, दीप कमल सिंह, गोपाल सिंह, शिवांश उपाध्याय, शुभम पटेल, रवि प्रकाश तिवारी, अभिषेक कुमार धर्मेंद्र तिवारी, गौतम प्रकाश, विकास कुमार चतुर्वेदी अभय कुमार पाण्डेय सहित अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही।









