
बस्ती :- कलवारी और पुरानी बस्ती में ठगी करने वाले 3 अंतरजनपदीय ठग गिरफ्तार
3 लाख नकद, 3 किलो से ज्यादा नकली सोना बरामद, महिलाओं को लालच देकर करते थे ठगी*
बस्ती-थाना कलवारी, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने ठगी के दो मामलों का खुलासा करते हुए 3 अंतरजनपदीय ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से ठगी के 3,00,000 रुपये नकद और 3.092 किलो पीली धातु की नकली सोने की मटर दाना लारी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कलवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
अगौना बाजार के पास से हुई गिरफ्तारी।
पुलिस टीम ने आज 3 जून को अगौना बाजार से 200 मीटर पहले तीनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर सोलंकी उम्र 28 वर्ष निवासी चिपयाना बुजुर्ग थाना विसरख गौतमबुद्ध नगर, मीरा सोलंकी उम्र 46 वर्ष और धाबु देवी उम्र 65 वर्ष निवासी लालकुआ, छिपियानाफाटक, पंचविहार कालोनी गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।
ऐसे करते थे ठगी
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नकली सोना-चांदी के साथ कुछ असली जेवर भी रखते थे। असली दिखाकर लोगों को झांसे में लेते और फिर सस्ते दाम का लालच देकर नकली सोना बेच देते थे। शक से बचने के लिए गिरोह में महिलाओं को भी शामिल रखते थे। महिलाएं आसानी से सोने-चांदी के आभूषण सस्ते में खरीद लेती थीं और किसी को शक नहीं होता था
पुलिस ने थाना कलवारी के मु0अ0सं0 53/2026 धारा 305(a) BNS और थाना पुरानी बस्ती के मु0अ0सं0 104/2026 धारा 318(4), 319(2) BNS का अनावरण किया है। बरामदगी के बाद कलवारी थाने के केस में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार थाना कलवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक शेषनाथ यादव, उपनिरीक्षक विजयी यादव, हेड कांस्टेबल पवन तिवारी, मृत्युन्जय कुशवाहा, रमेंश यादव, कांस्टेबल शुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह, देवेश यादव, संतोष यादव, प्रदीप सिंह, मुकेश यादव, अभिमन्यु शर्मा, दुर्गेश यादव, अमित यादव, मुंगेरी लाल और महिला आरक्षी पूजा सिंह, शिखा चौहान शामिल रहे।
तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा जा रहा है।









