बस्ती /पुराना डाकखाना वार्ड की मलिन बस्तियों में चला विशेष सफाई अभियान

बस्ती /पुराना डाकखाना वार्ड की मलिन बस्तियों में चला विशेष सफाई अभियान
शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद बस्ती ने आज पुराना डाकखाना वार्ड की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती एवं अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता अवधेश चंद यादव सफाई इंस्पेक्टर ने खुद झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा- *”हमारा संकल्प: स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती।”* नागरिकों से अपने शहर को साफ और हरा-भरा रखने की अपील की गई।
पुराना डाकखाना वार्ड में लगी जन जागरूकता चौपाल,
सुनी गईं समस्याएं
नगर पालिका परिषद बस्ती द्वारा ‘पुराना डाकखाना वार्ड’ में विशेष जन जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा व मुख्य राजस्व अधिकारी/स्थानीय निकाय प्रभारी कीर्ति प्रकाश भारती ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया। चौपाल में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा हुई। लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर भी नगर वासियों को जागरूक किया गया।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अश्विनी श्रीवास्तव, विकास वर्मा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ : अमहट घाट पार्क में हुआ वृक्षारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद बस्ती ने अमहट घाट स्थित पार्क में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय कीर्ति प्रकाश भारती व अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने माँ की स्मृति में एक पौधा लगाने के महत्व पर प्रकाश डाला। अंकुर वर्मा व कीर्ति प्रकाश भारती ने नगर वासियों से अपील की कि वे इस अभियान से जुड़ें और अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ ‘माँ’ के नाम जरूर लगाएं। कहा”पर्यावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।”









