पहल’ के संस्थापक _मनीष मिश्रा_ की अनूठी मुहिम: ‘गाँव की टीम’ से संवारेंगे युवाओं के सपने, निःशुल्क मिलेगी क्रिकेट किट

पहल’ के संस्थापक _मनीष मिश्रा_ की अनूठी मुहिम: ‘गाँव की टीम’ से संवारेंगे युवाओं के सपने, निःशुल्क मिलेगी क्रिकेट किट
जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 19 जून 2026।* समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाले ‘पहल’ संस्था के संस्थापक _मनीष मिश्रा_ ने अब ग्रामीण युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक नई पहल शुरू की है। *”आओ हम मिलकर बनाएं गाँव की टीम – खेलो, बढ़ो और सपने सँवारो, मनीष भैया के संग लक्ष्य निखारो”* के नारे के साथ उन्होंने बस्ती जनपद के गाँवों में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने का बीड़ा उठाया है।
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में मनीष मिश्रा ने इस अभियान का पोस्टर जारी किया। उन्होंने बताया कि अक्सर संसाधनों के अभाव में गाँव के होनहार खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते। उनकी इसी समस्या को दूर करने के लिए ‘पहल’ संस्था द्वारा इच्छुक युवाओं को *निःशुल्क क्रिकेट किट उपलब्ध कराई जाएगी*। इसके लिए युवाओं को एक फॉर्म भरना होगा।
मनीष मिश्रा ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि गाँव का कोई भी बच्चा सिर्फ साधन न होने के कारण अपने सपने से दूर न रहे। खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है। यही बच्चे कल देश का नाम रोशन करेंगे।”
कैसे मिलेगा लाभ:
इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी या उनके अभिभावक पोस्टर पर दिए गए नंबर 7860967711 पर संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। मनीष मिश्रा की टीम गाँव-गाँव जाकर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करेगी और उन्हें प्रशिक्षण दिलाने में भी मदद करेगी।
सामाजिक सरोकारों से गहरा जुड़ाव: मनीष मिश्रा लगातार समाज के भलाई के लिए काम कर रहे हैं। गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और आपदा राहत जैसे कार्यों में वे हमेशा आगे रहते हैं। खेल के क्षेत्र में यह उनकी नई ‘पहल’ है, जिसकी पूरे जनपद में सराहना हो रही है।
जनता के नाम संदेश:
मनीष मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल और नशे से दूर रखकर खेल के मैदान तक पहुंचाएं। “खेलते हुए बच्चा गिरेगा तो संभलेगा, लेकिन अगर गलत संगत में पड़ा तो जीवन भर के लिए बिखर सकता है। आइए, हम सब मिलकर अपने गाँव की टीम बनाएं और अपने बच्चों के भविष्य को सुनहरा बनाएं। एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।”
रिर्पोटर -इन्द्र भूषण चौबे निष्पक्ष मीडिया









