जेहादी मानसिकता के लोग कर रहे हैं मेरे विरूद्ध षड़यंत्र- अखिलेश सिंह

जेहादी मानसिकता के लोग कर रहे हैं मेरे विरूद्ध षड़यंत्र- अखिलेश सिंह
हिन्दू हितों की रक्षा के लिये जारी रहेगा विश्व हिन्दू महासंघ का संघर्षः सत्य की जीत होगी
बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बुधवार को रौता चौराहे के निकट भव्या पैलेस के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि गोहत्या बंद कराने, लब जेहाद पर अंकुश लगाने के कारण उनके विरूद्ध कुछ जेहादी मानसिकता के लिये जिसमें सनातनी भी शामिल हैं, षड़यंत्र कर रहे हैं। कहा कि वे सत्य पथ पर चलते रहेंगे और षड़यंत्रकारी सफल नहीं होने पायेंगे।
पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुये विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन, डी.आई.जी., पुलिस अधीक्षक की तत्परता से जनपद में गोहत्या और लब जेहाद के मामलों मंे काफी कमी आयी है। बताया कि कुछ दिन पूर्व एक पत्रकार ने उन्हें फोन पर एक हिन्दू नाबालिग युवती के शोषण की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही वे स्वयं और महासंघ पदाधिकारी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिये सक्रिय हो गये, युवती से कहा गया कि वह दोषियों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दे किन्तु पुलिस ने दो दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया और इस बीच जेहादियों ने युवती को बहका फुसलाकर उनके विरूद्ध ही वीड़ियो बनवाकर वायरल कराया गया। कहा कि उन्होने पूरे मामले की जानकारी डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को दिया और जांच के दौरान सच सामने आ गया। पीडित के तहरीर पर कोतवाली में कैफ खान के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है।
विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जेहादी मानसिकता के लोग चाहे जितना षड़यंत्र करे उनका अन्याय के विरूद्ध सनानत की रक्षा के लिये संघर्ष जारी रहेगा। जीत सत्य की ही होगी। प्रेस वार्ता के दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, अर्पण श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, कुलदीप एडवोकेट, शिवम, उपेन्द्र, सूरज श्रीवास्तव आदि उपस्थ्ति रहे।








