25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को नगर व कलवारी पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को नगर व कलवारी पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से चल रहा था फरार

रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे

बस्ती / (निष्पक्ष मीडिया)की थाना नगर एवं थाना कलवारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को शुक्रवार सुबह संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को थाना नगर और थाना कलवारी पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एवं 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल कलाम, निवासी ग्राम कसौरी, थाना कलवारी, जनपद बस्ती, क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संयुक्त घेराबंदी कर कैंथवलिया लाता जाने वाले गांव के बांध के पास सुबह करीब 10:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कलवारी में मु.अ.सं. 83/2026 के तहत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) का मुकदमा दर्ज है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कलवारी संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव, कांस्टेबल सतेंद्र यादव तथा महिला कांस्टेबल विजय लक्ष्मी सिंह भी शामिल रहीं।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।