बस्ती/फाइनेंस कंपनी का एजेंट बात कर राहगीरों की गाड़ियां जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

बस्ती/फाइनेंस कंपनी का एजेंट बात कर राहगीरों की गाड़ियां जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
जनपद बस्ती, में सड़क पर चल रहे राहगीरों की गाड़ियां जबरन कब्जे में लेकर वसूली करने वाले फर्जी फाइनेंसर गैंग पर कप्तानगंज पुलिस ने शिकंजा कसा है। थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस ने 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त आदर्श सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी हथिनाग थाना वजीरगंज जनपद गोंडा, उम्र 23 वर्ष। शशांक पाण्डेय पुत्र केदारनाथ पाण्डेय निवासी बैदोलिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती, उम्र 21 वर्ष।
दोनों को आज दिनांक 09.09.2026 को समय 02:35 बजे रेहरवा टिनिच मार्ग नहर पुलिया के पास से गाड़ी नं0 UP51 BU 5308 स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। कार को धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया है। बरामदगी UP 58 AJ 7456 होंडा एक्सट्रीम BR 55 D 5814 बजाज पल्सर UP 51 BL 4244 प्लैटिना (07.09.2026 को बरामद) UP 51 BU 5308 स्विफ्ट कार (वारदात में प्रयुक्त)
दिनांक 27.08.2026 को कस्बा कप्तानगंज CHC गेट के पास से अभियुक्तों ने गुलाब यादव की होंडा एक्सट्रीम UP58 AJ7456 छीन ली थी। उसी दिन बिहार के संजय मेहता की पल्सर BR 55 D 5814 भी छीन ली। फिर दिनांक 06.09.2026 को जियो पेट्रोल पंप दुधौरा से विजय पाल की प्लैटिना UP 51 BL 4244 को मृत्यु का भय दिखाकर छीन लिया। इस संबंध में थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 व 241/2026 धारा 308(5) BNS के तहत केस दर्ज हुआ था।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके साथ दो अन्य साथी विशाल भारद्वाज निवासी अर्जुनडीहा और अमन सिंह निवासी काशीपुर गोंडा भी शामिल हैं। यह स्विफ्ट कार अभिषेक यादव पुत्र राधेकृष्ण यादव ग्राम बेलसड़ का है, जो इन्हें गाड़ी देता था। अभिषेक के पास लोन का कोड रहता था, उसी के कहने पर ये गाड़ियां उठाते थे। पहले पैसे की मांग करते थे, न देने पर मृत्यु व गंभीर चोट का भय दिखाकर गाड़ी कब्जे में ले लेते थे और वापस नहीं करते थे।
आपराधिक इतिहास आदर्श सिंह पर गोंडा और बस्ती में 3 मुकदमे, जबकि शशांक पाण्डेय पर वाल्टरगंज, हरैया और कप्तानगंज में 4 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, उ0नि0 मो0 रफी खान, उ0नि0 अनिल कुमार त्रिपाठी, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, गणेश कुमार सिंह, का0 अभिमन्यु शर्मा, पंकज सिंह, जय प्रकाश यादव, रि0का0 आशु जायसवाल।
बस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बिना वैध नोटिस और दस्तावेज के सड़क पर आपकी गाड़ी छीनकर पैसा मांगने वाले फर्जी फाइनेंसरों के झांसे में न आएं। ऐसी स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस को सूचना दें।






