बस्ती:सुमन सिंह ने समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दिया

बस्ती। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह ने सपा से त्याग पत्र दे दिया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव,सपा प्रदेश अध्यक्ष, महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष को भेजे पत्र में सुमन सिंह ने कहा है कि पार्टी में अब पहले जैसी स्थितियां नहीं है। महिलाओं को सम्मान और अवसर नहीं मिल पा रहा है ऐसी स्थिति में वे सभी पदों से त्याग पत्र दे रही हैं।