बस्ती:गनेशपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सोनमती चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बस्ती। गनेशपुर नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सोनमती चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने शंकरनगर चौराहे के निकट किया।
वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्योे के क्रियान्वयन में भाजपा ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सबका साथ और सबका विकास पार्टी का लक्ष्य है। कहा कि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी सोनमती चौधरी गनेशपुर नगर पंचायत से चुनाव मैंदान में हैं। बस्ती मण्डल मुख्यालय से सटे गनेशपुर का समग्र विकास हो इसके लिये भाजपा की जीत आवश्यक है। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि विधायक के रूप में जितना संभव हो सका गनेशपुर के विकास में योगदान दिया।  नगर पंचायत में मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो विकास की गति को और तेज किया जायेगा।
चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से  जिला पंचायत अध्यक्ष संजय  चौधरी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुशील सिंह,  विश्व हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, मिथलेश निषाद, भाजपा महिला मोर्चा की जिला  अध्यक्ष रोली सिंह, अरविन्द श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, रियाजुल हसन, आशीष श्रीवास्तव, दुर्गेश चौबे, भगवान मिश्र दिग्विजय सिंह राणा ,राजकुमार शुक्ल,आशीष चौधरी,सौरभ त्रिपाठी आदि ने  भाजपा प्रत्याशी सोनमती चौधरी की जीत सुनिश्चित करने का आवाहन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *