शिव शंकर पाण्डेय अध्यक्ष, भूपेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री बने एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बढाया हौसला

शिव शंकर पाण्डेय अध्यक्ष, भूपेन्द्र प्रताप सिंह महामंत्री बने
एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बढाया हौसला
बस्ती। शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । संगठन के चुनाव में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। बैठक के बाद पदाधिकारियों का सर्व सम्मत से चयन किया गया जिसमें शिव शंकर पाण्डेय अध्यक्ष, भूपेंद्र प्रताप सिंह महामंत्री ,राहुल सिंह उपाध्यक्ष, सर्वेश पाण्डेय ,लवकुश शुक्ला सुनील कुमार यादव ,डॉ. विजय सिंह रागिनी पाण्डेय पूजा सिंह कौशिक उपाध्यक्ष, पुष्कर चौधरी कोषाध्यक्ष ,अखिलेश मिश्रा, अभिनव सिंह संगठन मंत्री, विपिन कुमार सिंह और अखंड सिंह मीडिया प्रभारी घोषित किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वस्थ, समर्थ समाज क निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि निश्चित रूप से पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षक और उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *