थाना कोतवाली SO बृजनंदन सिंह के टीम को मिली सफलता, मारपीट के मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली SO बृजनंदन सिंह के टीम को मिली सफलता, मारपीट के मामले में 4 अभियुक्त गिरफ्तार
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती/ जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना कोतवाली पुलिस ने मारपीट के मामले में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 421/2026 धारा 115(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 23.09.2026 को देर रात करीब 11.53 बजे मूड़घाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चारों अभियुक्तों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस टीम की सराहना – इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, चौकी प्रभारी बड़ेवन जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेश सिंह, कांस्टेबल राजू यादव, राम सिंह व हरिराम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






