पुलिस अधीक्षक बस्ती ने मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को उत्कृष्ट सेवा पदक से किया सम्मानित
रिर्पोटर – इन्द्र भूषण चौबे
बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त “उत्कृष्ट सेवा पदक” के पदक-चिह्न से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय की कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं पुलिस सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
सम्मान प्राप्त करने पर मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पाण्डेय ने गृह मंत्रालय एवं पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प दोहराया।






